Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत टिकरिया में पोषण माह कार्यशाला का आयोजन

मंडला 19 सितंबर 2025

स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के तृतीय दिवस पुरुष स्ट्रीमिंग थीम अंतर्गत पोषण से भरपूर बच्चों का ऊपरी आहार पुरूषों के लिये व्यंजन प्रतियोगिता, पोषण पर पुरूषों के नेतृत्व में सामुदायिक शपथ, बाल पोषण एवं देखभाल पर पोषण चौपाल और पिता केंद्रित कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत टिकरिया में किया गया।

उक्त कार्यशाल में पर्यवेक्षक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बच्चों और किशोरियों में मोटापे की पहचान, उनके ऊंचाई और वजन के माप के द्वारा किस प्रकार की जाती है ? पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए ब्लड सुगर जांच एवं खान-पान की दिनचर्या पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में मण्डला एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

Reva India News

’’वापिस स्कूल चले हम’’ अभियान रथ को हरी झण्डी देकर किया गया रवाना

Reva India News

14 से 16 दिसंबर तक बीएलओ करेंगे एएसडीआर मतदाता की सूची का वाचन

Reva India News

Leave a Comment