Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन “मैं हूँ अभिमन्यु” के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन ऑपरेशन मुस्कान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अधिकारी सम्मानित

मंडला 30 सितंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मंडला पुलिस ने जिले में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तीसरे संस्करण की शुरुआत की है। यह विशेष जागरूकता अभियान 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत मंगलवार को निर्मला हायर सेकेण्ड्री स्कूल मण्डला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के द्वारा स्कूली छात्र, छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम और बालिकाओं को सुरक्षित एवं समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों एवं नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

ऑपरेशन मैं हूँ अभिमन्यु” के तहत पुलिस लाइन मण्डला में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी मण्डला श्री पीयुष मिश्रा, डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा मण्डला एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश भर में चलाये गये विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में कुल 33 नाबालिक बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। इस अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर निरीक्षक आरती धुर्वे, शफीक खान, बलदेव मुजाल्दा, भीष्म तिवारी, पूजा बघेल, वर्षा पटेल, उप निरीक्षक प्रीति वर्मा, भाविका मर्सकोले, आकांक्षा उरमलिया, मधु मरावी, राजकुमार हिरकने, शशांक शुक्ला, प्र.आर. तोपसिंह अडमे, आर. 299 इन्द्रकुमार यादव को सम्मानित किया गया।

Related posts

हाईकोर्ट के जस्टिस श्री संजीव सचदेवा का कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत  

Reva India News

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, सिकल सेल जांच व वैक्सीनेशन के दिए निर्देश

Reva India News

जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment