Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित

मंडला, 10 अक्टूबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

10 अक्टूबर को चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मनेरी में, नैनपुर थाना द्वारा विवेकानंद स्कूल, चौकी अंजनिया में माधोपुर हाईसेकेंडरी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, विशेष रूप से व्हाट्सऐप हैकिंग एवं फिशिंग लिंक द्वारा होने वाली ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सायबर अपराध एवं हेल्पलाईन नंबर 1930 के संबंध में बताया गया।

Related posts

कलेक्टर ने की निःक्षय अभियान की समीक्षा 24 मार्च को विशेष कार्यक्रम के निर्देश

Reva India News

शांति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आगामी त्यौहारों को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की रखें पुख्ता तैयारी – कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

Leave a Comment