Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम 15 अक्टूबर से

मंडला, 14 अक्टूबर 2025
भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम 15 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम आमानाला मण्डला में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं, दिव्यांगजनों, पूर्व सैनिकों, आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले सामाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं (पुरूष/महिला) को रोजगार को अपनाने के लिये प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नये उद्यम को बढ़ावा देना, मौजूदा एसएमएसई क्षमता का निर्माण करना और देश में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में न्यूनतम 25 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाना है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण, मण्डला जिले का निवासी हो, आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना केवाईसी दस्तावेज कार्यालय में जमा करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

ग्राम पंचायत ठेभा में संकल्प से समाधान शिविर आयोजित मौके पर हुआ शिकायतों का निराकरण

Reva India News

कमिश्नर ने ली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक बारिश की स्थिति और राजस्व प्रकरणों पर दिए विशेष निर्देश

Reva India News

नमामि नर्मदा सेवा अभियान आज से आज प्रातः 7:30 बजे से रपटा घाट में किया जाएगा श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment