Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंडला पुलिस द्वारा जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा सघन वाहन चैकिंग एवं संवेदनशील स्थलों की जाँच  

मंडला, 11 नवंबर 2025

     जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने हेतु पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकियों द्वारा सघन रूप से वाहन, संदिग्ध स्थान एवं सामान चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के प्रमुख मार्गों, हाइवे, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा वाहनों की गहन चैकिंग की जा रही है। साथ ही इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

     सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी मंडला श्री पीयुष मिश्रा के नेतृत्व में थाना महाराजपुर थाना कोतवाली एवं बीडीडीएस की टीम द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे रेलवे स्टेशन, ट्रेन, नर्मदा घाट, माहिष्मती घाट, संगम घाट, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों, बाजार में सर्च ऑपरेशन कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई है। थाना/चौकी प्रभारी द्वारा चैकिंग कार्यवाही की जा रही है एवं नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

Related posts

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्थापना दिवस पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे – हर्षिका सिंह आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment