Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नायब तहसीलदार ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

मंडला, 25 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में किया जा रहा है। राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में पहुंचकर एसआईआर के कार्य में लगे दलों को मार्गदर्शी सहयोग कर रहे हैं।

इसी कड़ी में नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी ने मंगलवार की दोपहर में नगरीय निकाय के महात्मा गांधी वार्ड स्थित मतदान केन्द्र 283, 285 और 286 क्षेत्र में गणना पत्रक संकलन और डिजिटलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। चर्चा के दौरान मतदान केन्द्र 283 के बीएलओ ने बताया कि पिछले 2 घंटे में कुल 18 गणना पत्रक कलेक्शन किया गया है। उन्होंने बीएलओ से चर्चा करते हुए कहा कि दोपहर में लोग अपने काम पर चले जाते हैं इसलिए सुबह और शाम में कार्य गति को बढ़ाएं जिससे समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके।

Related posts

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं – अध्यक्ष श्री अभय मनोहर सप्रे हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही करें सर्किटहाउस मंडला में सड़क सुरक्षा को लेकर ऑन रोड सेफ्टी की बैठक संपन्न हुई

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

Leave a Comment