Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शत-प्रतिशत गणना फॉर्म कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ श्रीमती रंजीता पटेल सम्मानित

मंडला, 25 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य के अंतर्गत बूथ स्तर पर की जा रही गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बीएलओ श्रीमती रंजीता पटेल, मतदान केंद्र 147 टिकरवारा, को ईआरओ मंडला श्रीमती सोनल सिडाम द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमती रंजीता पटेल ने अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी घरों में जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करते हुए गणना फॉर्म भरने एवं आवश्यक दस्तावेज़ संकलन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया। निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करना, सटीक जानकारी दर्ज करना तथा घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना उनके मेहनती स्वभाव और कार्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।

ईआरओ श्रीमती सिडाम ने पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए कहा कि बीएलओ श्रीमती पटेल द्वारा किया गया कार्य निर्वाचन कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनकी तत्परता, अनुशासन और समर्पण अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायी है।

Related posts

पलायन से परिवर्तन तक स्वरोजगार ने रोहित की जिंदगी में भरी नई उड़ान

Reva India News

गंदगी करने पर न.पा. ने की जुर्माने की कार्यवाही

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचारमण्डला 3 नवम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment