Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला, 1 सितम्बर 2026

पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्तियाँ पंचायत उप निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए की गई हैं।

आदेश के अनुसार जिला कोषालय अधिकारी श्री पवन कुमार बघेल को मतपत्रों के प्रबंधन, जिला संस्थागत वित्त अधिकारी श्री आर.के. बांगरे को ईवीएम प्रबंधन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. अरुण शुक्ला को मतदान दल गठन एवं मतदान दल प्रशिक्षण, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री चंदन ताम्रकार को कार्मिक प्रबंधन, जिला परिवहन अधिकारी श्री विमलेश गुप्ता को परिवहन व्यवस्था तथा जिला आपूर्ति अधिकारी श्री के.पी.एस. मरावी को पीओएल व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को पंचायत स्तर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने, निर्वाचन संबंधी तैयारियाँ पूरी करने तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप पंचायत उप निर्वाचन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के संबंधित विकासखंडों के अधिकारियों को भी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया है।

Related posts

राजस्व वसूली के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- अपर कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न  

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर श्री जैन को परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण का भी दायित्व

Reva India News

विविध नवाचारों से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनायें – हर्षिका सिंह डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment