Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक सेवा केन्द्र बिछिया को कारण बताओ नोटिस

मंडला, 9 दिसंबर 2025

म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत जिले में फर्म ऑल इंडिया आईटी सॉल्यूशंस प्रो. श्रीमती नीलम शुक्ला लोक सेवा केन्द्र बिछिया द्वारा लोक सेवा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन मंडला एवं तहसीलदार बिछिया के संयुक्त निरीक्षण के दौरान केन्द्र में कमियां पाई गई।

लोक सेवा केन्द्र बिछिया में ऑपरेटर एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अनियमितता पाई गई। माह जुलाई से आधार पंजीयन एवं अपडेट की सेवा आमजन को उपलब्ध कराने के लिए सुपरवाईजर श्री नीलेश कछवाहा को आधार आईडी शासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। केन्द्र में उपस्थित ऑपरेटर ने बताया कि श्री कछवाहा सप्ताह में मात्र एक या दो दिन उपस्थित रहते हैं। लोकसेवा केन्द्र में उपलब्ध उपस्थिति पंजी में आधार ऑपरेटर श्री कछवाहा का नाम अंकित नहीं है और न ही उपस्थिति दर्ज है। उनके अनुपस्थित रहने से आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आधार केन्द्र बिछिया को आधार पंजीयन एवं अपडेशन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी, यह सामग्री यहां नहीं पाई गई। लोकसेवा केन्द्र बिछिया में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। लोकसेवा केन्द्र में पाई गई यह कमियां अत्यंत आपत्तिजनक है एवं आरएफपी की कण्डिका 5 का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Related posts

शिक्षा सत्र की तैयारियों का निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Reva India News

सुप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की पुण्य तिथि आज कब्रिस्तान पहुंचकर कला प्रेमी देंगे पुष्पांजलि

Reva India News

नैनपुर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: अवैध गतिविधियों पर नकेल, होटल संचालकों को 15 दिनों का अल्टीमेटम

Reva India News

Leave a Comment