Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण 20 दिसंबर को बीजाडांडी एवं नारायणगंज में तथा 22 दिसंबर को निवास, मंडला एवं मोहगांव में आयोजित होंगे सत्र

मंडला, 19 दिसंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के निर्धारित कार्यक्रमानुसार विधानसभा क्षेत्र क्र. 106-निवास के अंतर्गत मतदान केन्द्रों के नियोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है।

20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से सभाकक्ष जनपद पंचायत नारायणगंज में मास्टर ट्रेनर श्री राजीव वर्मा एवं श्री उमेश यादव तथा दोपहर 3 बजे से सभाकक्ष जनपद पंचायत बीजाडांडी में मास्टर ट्रेनर श्री खुमानसिंह विश्वकर्मा एवं श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में क्रमशः संपूर्ण बीजाडांडी क्षेत्र एवं संपूर्ण नारायणगंज क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाईजर हिस्सा लेंगे।

इसी प्रकार 22 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से जनपद पंचायत भवन निवास में दो पालियों में मास्टर ट्रेनर श्री सुनील दुबे एवं श्री नवीन ब्यौहार द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। 22 दिसंबर को ही प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत भवन मंडला के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर श्री राजेश धुर्वे, श्री प्रवीण वर्मा एवं श्री राजेश जायसवाल द्वारा बीएलओ एवं सुपरवाईजर को प्रशिक्षित किया जायेगा। इसी तरह 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से जनपद पंचायत मोहगांव के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर श्री दीपक कछवाहा, श्री फूलचंद नंदा एवं श्री नरेश पटैल संपूर्ण मोहगांव क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाईजर को प्रशिक्षित करेंगे।

Related posts

बीजाडाण्डी पीएचई टीम ने किया क्लोरिनेशन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 जून 2023

Reva India News

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment