Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के समग्र विकास को गति देने और भविष्य की विकास योजनाओं को सुदृढ़ बनाने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल जिले के विकास के लिए समिति सदस्य अपने सुझाव दें – मंत्री श्रीमती उइके प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न

मंडला, 29 दिसंबर 2025

प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री तथा जिला विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, विधायकद्वय श्री नारायण सिंह पट्टा एवं श्री चैनसिंह वरकड़े, पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, वन मंडलाधिकारी श्री एमएस मोर्य, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना सहित विभागीय अधिकारी एवं जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने समिति के स्वरूप, उद्देश्य, कार्य एवं संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास को गति देने और भविष्य की विकास योजनाओं को सुदृढ़ बनाने में यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक की शुरुआत समिति सदस्यों के परिचय के साथ हुई। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर स्तर पर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और विकास की रफ्तार अभूतपूर्व रही है। इस विकास गति को निरंतर बनाए रखने एवं और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला विकास सलाहकार समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन समितियों के माध्यम से जिले में संचालित विकास गतिविधियों की समीक्षा, भविष्य की कार्ययोजना तथा जनोपयोगी सुझावों का समावेश संभव होगा, जिससे कार्य क्षमता में वृद्धि, गुणवत्ता सुनिश्चित और शासन-प्रशासन का कार्य जन-आशाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप और बेहतर हो सकेगा। आप सभी सदस्यों के सुझाव एवं सलाह जिले के विकास को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए पहली बार इस तरह की समिति का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। समिति सदस्य जिले के विकास के लिए तीनों विधानसभाओं का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में अपना सहयोग दें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा पिछले 6 माह से विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ इस संबंध में सार्थक चर्चा की जा रही है। आप सभी का सुझाव इसमें आमंत्रित है।

समिति का स्वरूप

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समिति के अध्यक्ष हैं तथा संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। समिति में जिला कलेक्टर सदस्य सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी संबंधित सांसद, विधायक, जिला मुख्यालय नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी जनपद पंचायत अध्यक्ष, साथ ही उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाजसेवा, चिकित्सा एवं विधि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related posts

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत @2047 पर वार्तालाप आज

Reva India News

बिछिया जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जनपद मंडला सभाकक्ष में

Reva India News

योजना अधिकारी को शतप्रतिशत वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment