Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महा-युवा संगम मेला 20 जनवरी को कलेक्टर की पहल पर युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

मंडला, 1 जनवरी 2026

मंडला जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की पहल पर 20 जनवरी को महा युवा संगम मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लगभग 1600 युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें स्थायी आजीविका का साधन उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा संबंधित विभाग को सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए इस वृहद रोजगार मेला का व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार जिला प्रशासन के तत्वाधान में 20 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय पीएम एक्सीलेंस रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में युवा-संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप) मेला का आयोजन किया जा रहा है। बेरोजगार युवक/युवतियों की भर्ती के लिए 36 स्थानीय इकाई/कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक रूप से चयन करेंगे। इसके अंतर्गत     वेल्डर के 124, फिटर 142, मैकेनिकल 298, कम्प्यूटर/मशीन ऑपरेटर 323, इलेक्ट्रीशियन 231 एवं अन्य 479 रिक्त पद हैं।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला ने बताया कि गूगल लिंक- https://forms.gle/8kX2rjYbJqPZctnE8 है। शैक्षणिक योग्यता में 10वीं से 12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर, आईटीआई समस्त ट्रेड, डिप्लोमा/डिग्री, आवश्यक दस्तावेजों में समग्र आईडी की छायाप्रति, अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड/वोटर कार्ड, रोजगार पंजीयन आदि की छायाप्रति एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। संपर्क के लिए 9407312872, 9425417235 एवं 9691596816 है।

Related posts

जिला पंचायत सीईओ ने किया जनपद पंचायत बीजाडांडी का भ्रमण

Reva India News

माइक्रोबीट प्रणाली: पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान

Reva India News

साँप के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ

Reva India News

Leave a Comment