Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप (महा युवा संगम मेला)

मंडला, 15 जनवरी 2026

जिला प्रशासन द्वारा 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से 4 तक रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में संयुक्त रूप से रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जायेगा। मेले में प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रोजगार, अप्रेंटिसशिप, स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। मेले में सभी 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक पास सभी सम्मिलित हो सकते हैं। मेले में उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। उक्त मेले में शामिल होने के लिए नयी लिंक https://forms.gle/bHAnn9JhSMgpqruA7 में अपना रजिस्ट्रेशन करें, जो उक्त मेले के लिए  पूर्व में प्रदाय लिंक में रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं उन्हें पुनः रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही है। उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज एवं रिज्यूम (सीवी) के साथ मेले में उपस्थित होवें।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडला एवं आईटीआई मंडला के  निम्न नंबर में सम्पर्क प्रातः 11 बजे से 5 बजे कर सकते हैं। शासकीय आईटीआई मंडला का मो.नं. 7999651705, जिला रोज़गार कार्यालय मंडला का मो.नं. 9407312872, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र मंडला को मो.नं. 89896 90987 है।

Related posts

राज्य कबड्डी चैम्पियनशिप का मंडला में हुआ आगाज केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ

Reva India News

जिला आयुष अधिकारी की प्रताड़ना का शिकार “शासकीय सेवक” पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार;

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment