Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर की बैठक संपन्न वाटरशेड समिति के सदस्यों ने कार्यों की जानकारी साझा की

मंडला, 23 जनवरी 2026

मंडला जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय तथा सहभागिता आधारित विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्टेक होल्डर की बैठक का आयोजन किया गया। सभी स्वयं सेवी संस्थाओं (सीएसओ), संबन्धित विभाग एवं किसानों के साथ नाबार्ड और प्रदान के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले के कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं पहल की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी संस्थाओं द्वारा जमीनी स्तर पर कार्यानुभव साझा करते हुए जिला स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासकीय विभागों, वित्तीय संस्थानों एवं स्वयंसेवी संगठनों के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

 

बैठक के दौरान निवास विकासखंड की वाटरशेड समिति की दीदियों द्वारा क्षेत्र में किए गए नवाचारों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। इनमें बायोचार को एक प्रमुख नवाचार के रूप में रेखांकित किया गया, जो मृदा स्वास्थ्य सुधार, नमी संरक्षण, कृषि उत्पादकता वृद्धि तथा जल संरक्षण में सहायक है। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों द्वारा इस नवाचार को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया गया तथा इसे जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाए जाने योग्य मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया।

इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड श्री देवब्रत पाल ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2026 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष” घोषित किया गया है तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष को “कृषि कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण बिन्दु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कार्यरत समस्त सीएसओ को महिला किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए। इसके साथ जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के प्रभाव का आंकलन भी समय-समय पर किया जाना चाहिए।

बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन, पंचायती राज एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विमर्श किया गया। यह सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया कि शासकीय विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से जिले के सतत एवं समावेशी विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। जिला स्तरीय यह स्टेकहोल्डर बैठक भविष्य में सहयोगात्मक कार्ययोजना निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी। इस दौरान बैठक में कृषि विभाग की अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मधु अली, आत्मा संस्था के परियोजना संचालक, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुजय कुमार, जिला समन्वयक श्री नाज़िम खान तथा डीडीएम नाबार्ड श्री देवब्रत पाल एवं सीएसओ (स्वयंसेवी संस्थाओं) प्रदान संस्था, टीआरआईएफ, एफईएस, सीएआरडी, डब्ल्यूओटीआर, मंजरी फाउंडेशन, आईएसआरडी, ग्राम सेवा ट्रस्ट, एएफसी, जीवीएमयूएस के प्रतिनिधियों सहित निवास विकासखंड की वाटरशेड समितियों थामनगांव एवं पायलीबाहुर के सदस्य भी सम्मिलित हुए।

Related posts

नगर भ्रमण के दौरान कचरा निपटान के संबंध में निर्देश

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’युवा दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Reva India News

कलेक्टर ने की स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण हित में दीवाली मनाने की अपील

Reva India News

Leave a Comment