Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत खनन एवं परिवहन: मशीन एवं डम्फर जप्त

मंडला, 23 जनवरी 2026

खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सतत अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय दल को नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायत के आधार पर बकछेरादौना क्षेत्र में जांच के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते हुये एक मशीन एवं एक डम्फर वाहन क्रमांक एमपी 49 जेडबी 9055 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया तथा नर्मदा नदी में रेत समूह ठेकेदार द्वारा स्वीकृत खदान से रेत निकासी के लिए बनाये गए अस्थायी रैम्प को तोड़ने की कार्यवाही गई है।

उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना की सुपुर्दर्गी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूद्ध म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है तथा रेत समूह ठेकेदार द्वारा अनियमितता किए जाने एवं पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन किये जाने में आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव राज्य खनिज निगम को प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

35 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को दिया गया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण

Reva India News

सांदीपनी स्कूल परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

Reva India News

निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment