Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वय वंदना योजना: घर-घर पहुंचकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

मंडला, 4 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत निरामय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीजाडांडी विकासखंड के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित वय वंदना योजना के तहत घर-घर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरिया, कटगी, पोनिया माल, भोंडी, मानिकसारा और बरंडा माल में स्वास्थ्य विभाग और पंचायत अमला सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र बुंदेला एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री छीदामीलाल द्वारा घर-घर दस्तक देकर बुजुर्गों का पंजीयन किया जा रहा है। दल द्वारा न केवल कार्ड निर्माण किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीणों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Related posts

लर्निंग लायसेंस शिविर संपन्न

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया ठरका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

Reva India News

बीजाडांडी के शासकीय उत्कृष्ट एवं उच्चतर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment