Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें – कलेक्टर जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 12 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना सभाकक्ष में जिला जनगणना
समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक में
आगामी जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल मोड में संपादित किये जाने संबंधित व्यवस्थाओं,
तैयारियों एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा समिति के सदस्यों को निर्देश दिये गये कि जनगणना कार्य
निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाये। बैठक में
जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी श्री संजय सोनी द्वारा
जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल तंत्र, डाटा शुद्धता, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली के
संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः
डिजिटल माध्यम से सम्पन्न की जावेगी।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1
मई से 30 मई 2026 के मध्य किया जाना है। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य
1 फरवरी से 28 फरवरी 2027 के मध्य किया जाना है।
जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह, जिला
जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, अतिरिक्त जिला जनगणना
अधिकारी एवं जिला योजना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्रीमती मधु मिश्रा,
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, परियोजना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन
जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे एवं जिला
जनसम्पर्क अधिकारी श्री राहुल वासनिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 15 सितम्बर 2021

Reva India News

हाईवे पर पुलिस अधीक्षक ने हेलमेट बाँटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश मंडला पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान तेज

Reva India News

मोनिका सिंह को पहुंचाया गया अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम उज्जैन

Reva India News

Leave a Comment