Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 29 को

मंडला 27 जून 2024

मंडला जिले के विद्यार्थियों को जेईई तथा नीट की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन संचालित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन के माध्यम से जेईई तथा नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित होने वाली कक्षाओं में शामिल होने के लिए 29 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह प्रवेश परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में होगी। जेईई कोचिंग के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में गणित संकाय से कक्षा बारहवी में अध्ययनरत तथा कक्षा बारहवी उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार नीट कोचिंग के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में बायोलॉजी संकाय से कक्षा बारहवी में अध्ययनरत तथा कक्षा बारहवी उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में अपना पंजीयन करा सकते हैं अथवा परीक्षा दिनांक 29 जून को 11:30 बजे तक अपनी उपस्थिति देते हुए सहभागिता कर सकते हैं।

Related posts

कलेक्टर ने सुनी 95 आवेदकों की समस्या

Reva India News

शासकीय भूमि की सुरक्षा राजस्व विभाग की जिम्मेदारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जिला कलेक्टर मंडला के आदेश पर पटवारियों ने की बगावत

Reva India News

Leave a Comment