Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव गुरुद्वारा साहिब में हुआ आयोजन

मंडला, 20 मार्च 2026

मण्डला में सिंधी समाज के इष्ट देव वरुण अवतार भगवान झूलेलाल साईं के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनम सिडाम ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और श्री गुरुग्रंथ साहिब में चोला चढ़ाया।

इस उत्सव के दौरान आयोजित भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के साथ सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर आयोजित लंगर में सम्मिलित होकर गुरु प्रसादी ग्रहण की। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के द्वारा कलेक्टर श्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा एवं एसडीएम श्रीमती सिडाम को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम धार्मिक भावना से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर सिंधी समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, युवा, महिलाएं तथा बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

तिलई हाईस्कूल की छात्राएं स्वस्थ ’झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़ें अभिभावक –  डॉ. मोहन्ती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की अपील

Reva India News

12 से 14 वर्ष के बच्चों का शुरू हुआ कोविड टीकाकरण महाराजपुर में कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं

Reva India News

संविधान दिवस पर हुआ सजीव प्रसारण

Reva India News

Leave a Comment