Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थी जीवन में की गई मेहनत भविष्य को संवारती है- कलेक्टर श्री धोटे महर्षि सांदीपनि विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मिले

मंडला, 18 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शनिवार को घुघरी भ्रमण के दौरान महर्षि सांदीपनि विद्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की। कलेक्टर श्री धोटे ने दसवीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थी उमेश पड़वार तथा बारहवीं कला संकाय में जिले में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा कु. भूमिका मरकाम को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि विद्यार्थियों से मिलकर हमेशा खुशी होती है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का एक संस्मरण भी यहाँ मौजूद बच्चों को सुनाया। कलेक्टर श्री धोटे ने स्कूल के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को भी बच्चों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी की सफलता में गुरूजनों का सबसे बड़ा योगदान होता है। इस दौरान एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, सीईओ जनपद पंचायत घुघरी सुश्री भावना, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 जून 2023

Reva India News

आईटीआई में प्रवेश की निःशुल्क सूचना

Reva India News

कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण स्थगित

Reva India News

Leave a Comment