Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियानः हीरापुर में कुओं की सामूहिक सफाई

मंडला, 19 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, मंडला के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था “आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान” एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, हीरापुर के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम हीरापुर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जल स्त्रोतों, विशेषकर कुओं की नियमित सफाई कर जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, विद्यार्थियों और समिति सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर गांव के कुओं से कचरा-गाद निकालकर उन्हें उपयोग योग्य बनाया। नवांकुर संस्था से श्री उमा गणेश लोधी, श्री अरुणी सिंगरौरे तथा समिति सदस्य श्री बबलू दास धार्वे, श्रीमती मंजू दास गंगवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस पहल से गांव में स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल बना।

Related posts

*एलपीजी की काला बाजारी करने वालों पर टिकरिया पुलिस की कार्यवाही, पुलिस द्वारा लगभग 25 लाख का सामान किया गया जप्‍त*

Reva India News

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक 10 को  

Reva India News

पशुधन संजीवनी योजनांतर्गत शुल्क निर्धारित  

Reva India News

Leave a Comment