Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ शावक की मृत्यु

मंडला, 22 अप्रैल 2026

कान्हा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत सरही वन परिक्षेत्र में एक नर बाघ शावक की मृत्यु का मामला सामने आया है। यह घटना 21 अप्रैल को बड़े अमाही नाला, बीट सरहीनाका, कक्ष क्रमांक 668(69) क्षेत्र में प्रकाश में आई।

घटना की जानकारी मिलते ही एनटीसीए (नई दिल्ली) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की गई। मौके पर एक मादा बाघ अपने अन्य शावकों के साथ भी देखी गई।

मृत शावक के शव परीक्षण के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया, जिसमें जबलपुर से वन्यजीव फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सोमेश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील गोयल (मोतिनाला) एवं डॉ. विशाल उड्डे (बिछिया) शामिल रहे। टीम द्वारा किए गए परीक्षण में शावक के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में शावक की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। निर्धारित एसओपी के तहत समस्त प्रक्रिया का पालन करते हुए शव दाह की कार्रवाई की गई। इस दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पूरे घटनाक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वन विभाग द्वारा मामले की आगे भी निगरानी की जा रही है।

Related posts

बंजर नदी पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण, आवागमन प्रारंभ

Reva India News

रोजगार मेला में 105 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल से उप- मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया

Reva India News

Leave a Comment