Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु परियोजना: विस्थापित परिवारों का पुनर्वास शुरू, मंत्री संपतिया उईके ने कराया गृह प्रवेश

मंडला, 4 मई 2026

चुटका परमाणु परियोजना के अंतर्गत ग्राम चुटका से विस्थापित होने वाले परिवारों का पुनर्वास सोमवार से प्रारंभ हो गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने आर एंड आर कॉलोनी गौंझी में नए घरों में शिफ्ट होने वाले परिवारों का शुभ गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के मुखिया को अवार्ड राशि का प्रतीक चेक भी सौंपा और सभी परिवारों को नए घर में प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

एनपीसीआईएल की चुटका परमाणु परियोजना के लिए ग्राम चुटका के 330 परिवार विस्थापित हो रहे हैं। इन सभी परिवारों का पुनर्वास आर एंड आर कॉलोनी गौंझीमाल में किया जाएगा। कॉलोनी में बिजली, पानी, सड़क सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने फोन कर नव प्रवेशी परिवारों से आत्मीय बातचीत की और नये घरों में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सोमवार को गृह प्रवेश करने वाले 27 परिवारों से बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह तक नव प्रवेशी परिवारों के व्यवस्थित होने तक भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी। कलेक्टर श्री धोटे ने एसडीएम मंडला को निर्देश दिए कि सभी परिवारों को आवश्यकता अनुसार गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम व एनपीसीआईएल के अधिकारी मौजूद रहे। ईई पीएचई श्री मनोज भास्कर, एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, डीपीएम आजीविका मिशन श्री भगवानदास भैंसारे, जिला प्रबंधक श्री नीलेश दुबे व श्रीमती ममता अर्सिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 जून 2022

Reva India News

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

उत्कृष्ट शिल्पियों के आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment