Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पानी पर हवा से बात, हाउस बोट पर बीतेगी रात झील महोत्सव आज से बरगी में जल, नभ और थल पर होंगे साहसिक खेल नृत्य नाटिका से होगी नर्मदा की स्तुति

मंडला 4 अप्रैल 2025

नर्मदा के मनोरम तट पर आज से जल, नभ और थल पर साहसिक गतिविधियां आरंभ होगी। समाधि रोड से बरबटी मार्ग पर बांध के तट पर आयोजित पंद्रह दिवसीय झील महोत्सव का शुभारंभ मां नर्मदा के पूजन के साथ होगा। फ्लाई-बोट पर पानी और हवा के बीच संतुलन, पानी को चीर कर निकलती मोटर बोट और हाट एयर बलून पर सवार होकर आकाश की सैर पर्यटकों को सम्मोहित करेंगी। पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए स्विस टेंट भी लगाए गए हैं।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) के इस आयोजन का शुभारंभ शाम 4:30 बजे लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके करेंगी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, श्री विवेक कृष्ण तन्खा, जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री लखन घनघोरिया, श्री सुशील इंदु तिवारी, श्री अशोक रोहाणी, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकडे, डॉ. अभिलाष पांडेय, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया तथा नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज आदि की उपस्थिति में श्रीमती भैरवी विश्वतरूप समूह के कलाकार नृत्य नाटिका के माध्यम से नर्मदा की स्तुति करेंगे।

इसके पूर्व बरगी की अथाह जलराशि में हवा से बातें करती बोट और अलग-अलग ड्राइव करते युवा दिखाई देंगे। शाम को रेन डांस के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां, रात्रि ठहरने हेतु स्विस टेन्ट आदि पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। कार्यक्रम में मौके पर जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना तथा मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित दोनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

मेधावी छात्र सम्मान समारोह 1 सितंबर को

Reva India News

2 से 7 जुलाई तक होगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट

Reva India News

जेल घाट में किया गया श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment