Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उमंग कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

मंडला, 23 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंडला में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा तनाव, अवसाद एवं अन्य मानसिक समस्याओं से बचाव और समय पर उपचार के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय मंडला के चिकित्सा विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय समय रहते संवाद और परामर्श लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण है तथा इसका उपचार संभव है।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय टेली मानस हेल्पलाइन 14416, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, जिला चिकित्सालय में उपलब्ध परामर्श सुविधाओं तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं नर्सिंग अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किशोर एवं युवा स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशा मुक्ति, पोषण तथा तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 मई 2022

Reva India News

फिट इंडिया वुमन्स वीक-2026 अंतर्गत आउटरीच गतिविधियों का आयोजन  

Reva India News

सीनियर पुरूष कबड्डी चैम्पियनशिप पर इंदौर का रहा दबदबा खिताबी मुकाबले में इंदौर कॉर्पोरेशन ए ने इंदौर कॉर्पोरेशन बी को दी शिकस्त

Reva India News

Leave a Comment