Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

23 जुलाई को मंडला जिले में औसतन 29.9 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला, 23 जुलाई 2026

जिले में गुरुवार 23 जुलाई को औसतन 29.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 1 जून से 23 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 426.9 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसी अवधि में गत वर्ष जिले में 986.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिससे इस वर्ष अब तक वर्षा में उल्लेखनीय कमी बनी हुई है।

तहसीलवार 23 जुलाई की वर्षा के अनुसार नैनपुर में सर्वाधिक 40.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद घुघरी में 37.1 मिमी, बिछिया में 29.6 मिमी, मंडला में 27.2 मिमी, निवास में 25.2 मिमी तथा नारायणगंज में 20.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

1 जून से 23 जुलाई 2026 तक की संचयी वर्षा के अनुसार मंडला तहसील में 542.2 मिमी, घुघरी में 527.5 मिमी, नैनपुर में 493.6 मिमी, बिछिया में 483.4 मिमी, निवास में 302.8 मिमी तथा नारायणगंज में 179.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1326.2 मिमी तथा मंडला मुख्यालय तहसील की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1442.6 मिमी निर्धारित है।

Related posts

नेशनल लोक अदालत हेतु प्रीसिटिंग बैठक 9 मार्च को

Reva India News

थाना बम्हनी पुलिस व्दारा लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही

Reva India News

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मंडला में लगेगा ‘लोक कल्याण मेला’

Reva India News

Leave a Comment