Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 जुलाई तक आईटीआई मंडला में प्रवेश का अवसर शेष सीटों पर जारी है पंजीयन

मंडला, 23 जुलाई 2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) मंडला में संचालित विभिन्न ट्रेडों में शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक युवक-युवतियां विभागीय डीएसडी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in अथवा निकटस्थ आईटीआई के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संस्था द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष महिलाओं के लिए सभी व्यवसायों में 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई मंडला परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां प्रवेश प्रक्रिया, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्राचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी डीएसडी पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ हेल्प डेस्क पर उपस्थित होकर भी पंजीयन फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए 8718878097, 9407068737 एवं 7697653651 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 सितम्बर 2023

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे वर्चुअली शामिल

Reva India News

देश का बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है  : संपतिया उयके   केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा  कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता,   बजट से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Reva India News

Leave a Comment