Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर मॉड्यूल प्रशिक्षण के समय में संशोधन 10 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा आयोजन  

मंडला, 9 सितम्बर 2026

कार्यालय जिला कोषालय अधिकारी, मंडला द्वारा आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के विभिन्न मॉड्यूल्स और बिलों के प्रस्तुतीकरण एवं पारितीकरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समय में संशोधन किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा जारी संशोधित पत्र के अनुसार, कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन 10 सितंबर 2026 को जिला योजना भवन सभाकक्ष, मंडला में किया जा रहा है। पूर्व में इस प्रशिक्षण का समय दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया था, जिसे अब बदल कर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है।

Related posts

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करने वाला, शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक को किया निलंबित

Reva India News

मिशन शक्ति अंतर्गत बिछिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

Reva India News

जल गंगा जल संवर्धन अभियान की तैयारियों का प्रभारी कलेक्टर ने लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment