Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 10 फरवरी 2022

9 फरवरी की शाम 3 बजे से 10 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 19 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कटंगसिवनी निवासी 19 वर्षीय महिला, हर्राटोला निवासी 17 वर्षीय बालिका, करेली दाढीभानपुर निवासी 60 वर्षीय पुरूष, पड़रिया निवासी 15 वर्षीय बालिका एवं 60 वर्षीय महिला, देई निवासी 60 वर्षीय पुरूष, मझगांव निवासी 29 वर्षीय पुरूष, केवलारी भोंदा निवासी 50 वर्षीय पुरूष, बिछिया निवासी 18 वर्षीय बालिका, लपटी निवासी 60 वर्षीय पुरूष, नेवसा भपसा निवासी 30 वर्षीय पुरूष, बरवानी निवासी 45 वर्षीय महिला, पद्दीकोना निवासी 26 वर्षीय महिला, सलवाह निवासी 32 वर्षीय पुरूष, पड़रिया निवासी 24 वर्षीय महिला, नैनपुर के वार्ड नंबर-8 निवासी 17 वर्षीय बालक, वार्ड नंबर-3 नैनपुर निवासी 55 वर्षीय पुरूष, मोहगांव मनिया निवासी 26 वर्षीय पुरूष, लफरा निवासी 22 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

स्ट्रीट वेंडर्स से भेंट कर दी गई वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी

Reva India News

एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित

Reva India News

बुधवार एवं गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment