Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला जिले में हुई दुर्घटना पर गहन दुःख जताया मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के दिये निर्देश

मंडला, 26 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में हुए हादसे में चार युवकों श्री रवि झारिया, श्री जेनू भावरे, श्री वीरेंद्र भावरे एवं श्री कृष्ण कुमार भावरे के असामयिक निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिजन के साथ है। उन्होंने सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुःखद घटना में घायल हुए युवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

19, 20 एवं 21 फरवरी को भी होगा राशन वितरण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 30 दिसम्बर 2023

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 के अवसर पर अब तक के सबसे बड़े फिलेटेलिक स्मरणोत्सव में विशेष चित्रात्मक विरूपण का आयोजन 21 जून को

Reva India News

Leave a Comment