Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने निवास क्षेत्र का किया भ्रमण आंगनबाड़ी, उचित मूल्य दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र एवं विद्यालय का किया निरीक्षण

मंडला, 26 सितम्बर 2026

जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने निवास क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सरसवाही स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय उचित मूल्य दुकान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया एवं सांदीपनि विद्यालय निवास का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री धोटे ने आंगनबाड़ी केन्द्र सरसवाही में पहुंचकर केन्द्र के रजिस्टरों के संधारण एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें दिए जाने वाले भोजन एवं पोषण संबंधी जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर पर जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर राशन वितरण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी ली और दुकान पर उपलब्ध राशन की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित राशन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया का निरीक्षण कर ओपीडी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसी क्रम में कलेक्टर सांदीपनि विद्यालय निवास पहुंचे और विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। प्रोजेक्ट संकल्प के तहत उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्री सी.एल. वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जलाभिषेक अभियान के तहत गांव-गांव में हुए जल संरक्षण एवं जागरूकता के कार्यक्रम

Reva India News

जिला योजना अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 97.39 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Reva India News

20 जनवरी का इंतज़ार खत्म वृहद रोजगार मेले की तैयारियां पूरी मंडला में पहली बार दिखेगा ऐतिहासिक आयोजन 45 से अधिक कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती 4000 से अधिक युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान कलेक्टर का संकल्प हर योग्य युवा को मिले रोजगार का अवसर

Reva India News

Leave a Comment