Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान: मंडला ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

मंडला, 26 सितम्बर 2026

अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ’मेरे सपनों का भारत’ विषय पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

9 विकासखंडों के 1307 विद्यालयों के 17 हजार से अधिक बच्चों ने ली सहभागिता

 

समारोह को संबोधित करते हुए पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने हर्षातिरेक व्यक्त करते हुए बताया कि ’सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन में मंडला जिले ने संपूर्ण मध्य प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत जिले के सभी 9 विकासखंडों के 1307 विद्यालयों से 17 हजार 363 विद्यार्थियों तथा 19 हजार 600 अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ’विकसित भारत’ का जो संकल्प लिया गया है, उसे साकार करने में प्रत्येक नागरिक का योगदान अनिवार्य है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आह्वान किया कि हम सभी का संयुक्त प्रयास होना चाहिए कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में मंडला जिला सदैव प्रथम स्थान पर रहे।

विकसित भारत 2047 के निर्माण में जनभागीदारी और कनेक्टिविटी अहम-  सांसद

 

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय योजनाओं की सफलता के लिए आमजनों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ’विज़न 2047’ पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे का विकास मुख्य स्तंभ है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

छात्राओं की चित्रकला और विचारों की हुई सराहना

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने ’मेरे सपनों का भारत’ विषय पर छात्राओं द्वारा उकेरी गई चित्रकला और उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के मन में छिपी विकसित भारत की यह सुंदर कल्पना इस बात का प्रतीक है कि देश का भविष्य अत्यंत सुरक्षित और मजबूत हाथों में है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री जयदत्त झा, सहायक आयुक्त डॉ. अरुण शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकडे, डीपीसी श्री अशोक शुक्ला, एपीसी श्री मुकेश पांडे, बीआरसी श्री अनादि वर्मा, प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

कलेक्टर ने की पंचचौकी महाआरती

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने विद्यार्थियों को कान्हा नेशनल पार्क के विजिट के लिए ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  

Reva India News

Leave a Comment