Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष व सदस्या 6 और 7 अक्टूबर को मंडला प्रवास पर

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं सदस्या श्रीमती सोनम निनामा 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को मंडला जिले के प्रवास पर रहेंगी। प्रवास के दौरान आयोग की टीम जिले में बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेगी तथा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष एवं सदस्या 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा मंडला के लिए प्रस्थान करेंगी। रायसेन, नरसिंहपुर एवं जबलपुर होते हुए शाम 7:30 बजे मंडला पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 7 अक्टूबर को जिले की विभिन्न बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान संस्थाओं में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं सहित बाल संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्या 7 अक्टूबर की शाम मंडला से भोपाल के लिए रवाना होंगी।

Related posts

झंकार भवन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

नरवाई प्रबंधन यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

’’टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान’’ के तहत् एनटीईपी प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment