मंडला– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडला द्वारा 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड के पीछे स्थित मुख्य सेवाकेंद्र **विश्व शांति भवन** में किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, सामाजिक न्याय विभाग से भ्राता अजीत सिंह मरावी सहित ब्रह्माकुमार भाई-बहनें उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छ समाज का संदेश दिया। आज उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई।
कार्यक्रम के पश्चात विश्व शांति भवन से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए झूला पुल के नीचे स्थित रंगरेज घाट में गांधी मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, सामाजिक न्याय विभाग से भ्राता अजीत सिंह मरावी एवं अन्य सदस्य , विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा ब्रह्माकुमार भाई-बहनें उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छ समाज के संदेश को स्मरण करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।सभी को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा कराई गई।
