Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*संयुक्त संचालक श्री घनश्याम सोनी ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

NMMS परीक्षा, छात्रावास एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशाला का लिया जायजा; उत्कृष्ट विद्यालयों का भी किया अवलोकन

 

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग श्री घनश्याम सोनी ने मंडला जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

संयुक्त संचालक श्री सोनी ने NMMS परीक्षा के अंतर्गत परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा के सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान श्री सोनी ने व्यावसायिक शिक्षा की प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से अधिकाधिक प्रायोगिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

संयुक्त संचालक द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला एवं शासकीय रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं एवं विभागीय निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश

Related posts

हाईस्कूल तथा हायरसेकंडरी परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण के लिए आदेश जारी  

Reva India News

राखी से पहले लाड़ली बहनों को राज्य सरकार का तोहफा लाड़ली बहनों ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के खानापारा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अंतरण जिले के एक लाख 56 हजार 947 किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित

Reva India News

Leave a Comment