Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण में सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश बीएमओ एवं बीपीएम ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण

मंडला, 13 अक्टूबर 2026

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं स्वास्थ्य संस्थाओं की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बीएमओ डॉ. सुमित सिंगौर एवं बीपीएम आदित्य पटैल द्वारा मोहनिया पटपरा एवं सलैया सिंगारपुर स्थित स्वास्थ्य संस्थाओं का संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता, अभिलेखों के संधारण, स्वच्छता तथा टीकाकरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी तथा टीकाकरण सत्रों में समय पर वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बीएमओ डॉ. सिंगौर ने स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता बनाए रखने, निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्य संपादित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वहीं, बीपीएम श्री पटैल ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग एवं अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी एवं संस्थागत व्यवस्थाओं में सुधार के माध्यम से आमजन को सुलभ, बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

रामनगर की मिट्टी में इतिहास की महक है – राज्यपाल श्री रमेन डेका मोतीमहल का एक-एक पत्थर हमारे गौरवशाली इतिहास और पराक्रम की कहानी कहता है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते आदि उत्सव के दूसरे दिन भी गूंजी जनजातीय गौरव और विरासत की गाथा

Reva India News

मलेरिया मास सर्वेलेंस केम्प एवं मास सर्वेलेंस कार्य  

Reva India News

विद्युत समाधान योजना: बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक सरचार्ज फ्री एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट, 6 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी

Reva India News

Leave a Comment