मण्डला। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने जिले वासी पत्रकार साथियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। नीरज अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम भाईचारे सद्भाव और एकजुटता के साथ समाज में सकारात्मकता फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा नए उत्साह और नई उम्मीदों का संचार करे। समाज के प्रत्येक वर्ग के चेहरे पर मुस्कान आए और हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी सौहार्द प्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें।
