Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाराजपुर से पौड़ी किंगफिशर तक सड़क पर ट्रकों और गैरेज संचालकों का कब्जा! आखिर कब जागेगा जिला प्रशासन?सड़क बनी पार्किंग, रोज लग रहा जाम, दुर्घटनाओं का मंडरा रहा खतरा

मंडला। मंडला जिले के ग्राम पंचायत महाराजपुर पौड़ी से किंगफिशर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग का गंभीर मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि ट्रक मालिकों और गैरेज संचालकों ने सड़क को अपनी निजी पार्किंग समझ लिया है। कहीं ट्रक खड़े हैं, तो कहीं गैरेज के टपरे और अन्य वाहन सड़क किनारे नहीं, बल्कि सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाए नजर आते हैं।

 

अब सवाल यह है कि आखिर यह सड़क आम जनता के आवागमन के लिए है या फिर ट्रक मालिकों और गैरेज संचालकों की पार्किंग के लिए?

 

सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। सबसे गंभीर चिंता दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर है। सड़क पर जगह कम होने और भारी वाहनों की मौजूदगी के बीच किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

लेकिन सवाल सिर्फ ट्रकों के खड़े होने का नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था का भी है। जब मुख्य मार्ग पर इस तरह की स्थिति लगातार बनी हुई है, तो जिम्मेदार विभागों की नजर आखिर इस समस्या पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? क्या आम जनता को सुरक्षित सड़क पर चलने का अधिकार नहीं है?

 

अब जरूरत केवल खानापूर्ति की कार्रवाई की नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की है।

 

जिला प्रशासन मंडला और संबंधित विभागों को चाहिए कि महाराजपुर पौड़ी से किंगफिशर तक सड़क का निरीक्षण कराकर अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करें। सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और बाधा उत्पन्न करने वाले टपरों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। साथ ही भारी वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान निर्धारित किया जाए।

 

स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सुझाव यह भी है कि पौड़ी और महाराजपुर के बीच आबादी तथा मुख्य सड़क से दूर एक व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाए। जहां ट्रक मालिकों, गैरेज संचालकों और भारी वाहनों के लिए पार्किंग एवं मरम्मत की उचित व्यवस्था हो। इससे कारोबार भी व्यवस्थित होगा और मुख्य सड़क को भी राहत मिलेगी।

 

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस जनहित के मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है। क्या सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा या फिर आम जनता जाम और दुर्घटनाओं की आशंका के बीच इसी तरह परेशान होती रहेगी?

 

क्योंकि सड़क किसी की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा का रास्ता है।

 

रेवा इंडिया न्यूज़

हम नहीं, हमारी खबरें बोलती हैं।

Related posts

समय सीमा पर सकारात्मक रूप से निराकृत करें सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण – सोमेश मिश्रा समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश

Reva India News

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आज

Reva India News

चित्रा त्रिपाठी की खूबसूरती को देखकर चित्रा त्रिपाठी के चाहने वाले इनकी खूबसूरती को काफी ज्यादा पसंद ।

Reva India News

Leave a Comment