Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*महाराजपुर पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई*

*दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.62 लाख से अधिक का मशरूका जब्त*

 

मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिवकुमार वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में *दिनांक 14.11.2026 को थाना महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामबाग के अंदर खेत में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल* रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी *महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ फड़ पर दबिश* दी गई।

 

पुलिस टीम द्वारा मौके पर संचालित *दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ों से ₹32,300 नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 03 मोटरसाइकिल, जिनकी अनुमानित कीमत ₹4,30,000 है, विधिवत जब्त* की गईं।

 

इस प्रकार पुलिस द्वारा *कुल ₹4,62,300 (चार लाख बासठ हजार तीन सौ रुपये*) का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उप निरीक्षक भीमराव मेश्राम, सहायक उप निरीक्षक रमेश पाल, प्रधान आरक्षक अमित गरयार वरकड़े, सुनीराम मरावी, चंद्रशेखर तथा आरक्षक सुंदर भलावी, शिवा नाविक, संदीप पुसाम, हरिदास बिनझिया, यशवंत धुर्वे, राज बघेल एवं विष्णु जंभरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

आदि शक्ति को समर्पित “शक्ति पर्व” 23 सितंबर को नैनपुर में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे मुंबई के गायक चरणजीत सिंह सौंधी

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजीव कालोनी में किया एसआईआर के कार्य का निरीक्षण

Reva India News

कान्हा नेशनल पार्क में अव्यवस्थाओं एवं लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर जिले के पत्रकारों ने 14 सूत्रीय मांगो पर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment