Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चाबी में लगा मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर, कलेक्टर ने सीधे संवाद कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं उद्यमी और कृषक संवाद के जरिए आर्थिक सशक्तिकरण पर हुई चर्चा, हितग्राहियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र

 

 

मंडला, 13 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाबी स्थित पीएम श्री सांदीपनि विद्यालय प्रांगण में विशाल जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया और ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवास विधायक श्री चैन सिंह वरकड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आम जनता को अपनी समस्याएं रखने, विकास के सुझाव देने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने गांव के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य प्रशासन को आमजन के करीब लाना और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी नागरिक को अपने जायज काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने पर जोर दिया।

उद्यमी-कृषक संवाद और हितलाभ का वितरण

 

शिविर के दौरान आयोजित ’उद्यम संवाद’ में स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं पर मंथन किया गया। युवाओं और ग्रामीणों को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, ’कृषक संवाद’ में किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें उन्नत कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संबल योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही स्व-सहायता समूहों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सीसीएल (क्रेडिट लिंकेज) राशि का वितरण भी किया गया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गत सिंह भवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्री संस्कार बावरिया, मोहगांव तहसीलदार श्री चंद कुमार वट्टे, सरपंच श्री गया प्रसाद मरावी सहित जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

95 लीटर कच्ची शराब और 11 क्विंटल लहान जप्त

Reva India News

प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में रखें नजर – डॉ. सिडाना एमसीएमसी कमेटी का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment