Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने बालिका छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण बच्चियों से संवाद कर जानी सुविधाओं की स्थिति, साथ बैठकर किया रात्रि भोजन

 

मंडला, 13 नवम्बर 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

श्रीमती उइके ने छात्रावास के मेस में बच्चियों के साथ रात्रि भोजन भी किया। दीपावली पर्व के अवसर पर उन्होंने बच्चियों के साथ दीपावली मनाई तथा सभी बच्चियों को मिठाई एवं उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश शहर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत उसराठे

Reva India News

कलेक्टर ने की आदर्श ग्राम संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा

Reva India News

माह की अंतिम तारीख के पूर्व खाद्यान्न प्राप्त कर लें

Reva India News

Leave a Comment