मंडला, 20 नवम्बर 2026
राज्य शासन के महत्वाकांक्षी ’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत घुटास में ग्रामीणों को सुगम पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6.43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सार्वजनिक नलकूप का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस सार्वजनिक नलकूप के निर्माण से ग्राम पंचायत घुटास के रहवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल सुविधा का सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मरकाम, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया श्री कुलदीप पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
