Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने बकौरी में ली संकट प्रबंधन समिति की बैठक

मण्डला 18 मई 2021

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बकौरी में कोरोना नियंत्रण के लिए गठित संकट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हम सब के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। गांव के सभी लोग कोरोना नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसी प्रकार समय-समय पर संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर ग्राम हित में फैसले लें। श्री कुलस्ते ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, हम सभी को शासन एवं प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। ग्रामवासी कोरोना से बचने के लिए मॉस्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं 2 गज की दूरी अनिवार्यता रखें। कोरोना नियंत्रण होते तक किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित ना करें। इसी प्रकार बाहर से आने वाले प्रवासियों की जानकारी संधारित करें तथा उनका कोरोना जांच अनिवार्यता कराएं, जांच रिपोर्ट आने तक व्यक्ति अनिवार्यता क्वारेंटाइन रहे या बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रहे तथा रिपोर्ट आने के पश्चात ही अपने परिवार से मिले। श्री कुलस्ते ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किल कोरोना अभियान के तहत् घर-घर स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। सभी ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि किल कोरोना अभियान में अपने स्तर पर सहयोग दें एवं सर्वे दल का सहयोग करें। श्री कुलस्ते ने कोरोना जागरूकता और कोविड वेक्सीनेशन के प्रचार के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान श्री कुलस्ते ने कहा कि पात्र व्यक्ति कोविड वेक्सीनेशन अवश्य करें एवं अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तेजस्विनी एकता महिला महासंघ कोको का निरीक्षण किया

Reva India News

गायत्री पटले ने दसवीं बोर्ड पर 500 में से 422 अंक किए हासिल

Reva India News

28 अगस्त को ग्वालियर में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीति आयोग की बैठक में प्रभावी रहा मध्यप्रदेश का प्रस्तुतिकरण

Reva India News

Leave a Comment