Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मण्डला 28 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2021 को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के सहयोग को सम्मानित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जिला अस्पताल में एक दिवसीय महिला शिविर का आयोजन किया जाना है। उक्त शिविर में महिलाओं की संपूर्ण जांच की जाएगी तथा जांच उपरांत एनीमिया उक्त रक्तचाप डायबिटीज सर्वाइकल ब्रेस्ट कैंसर ओरल कैंसर एवं रजोनिवृत्ति से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उपचार हेतु अंकित किया जाएगा। महिला स्वास्थ्य शिविर में शासकीय विभागों में कार्यरत समस्त महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक किया जाना है ।शिविर का उद्घाटन जिले के सांसद, विधायक, एवं स्थानीय जनप्रनिधि के माध्यम से कराया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का दायित्व मॉडल के रूप में डीपीएचएनओ एवं डीसीएम का होगा। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की एनीमिया की जांच, डायबिटीज, उक्त रक्तचाप, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की जांच किया जाना अनिवार्य है। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं में एनीमिया तथा लक्षण आधारित जांच की जाएगी। समस्त आवश्यक जांच में लैब टेस्ट भी सुनिश्चित की जाएगी। जिले में कार्यरत सहयोगी संस्थाएं क्लिटन हेल्थ फाउंडेशन, टाटा ट्रस्ट जप आई गो यूनिसेफ एवं विभिन्न शासकीय विभागों का सहयोग शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए लिया जाना है।

Related posts

पंचायतों में शुरू किए गए पुस्तकालयों का अधिकाधिक लाभ लें आमजन – कलेक्टर जिले भर की पंचायतों में हुआ पुस्तकालयों का शुभारंभ  

Reva India News

जनकल्याण अभियान: सम्पर्क दल द्वारा किया जा रहा घर-घर जाकर सर्वे

Reva India News

जिले में अब तक 488.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment