Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रानी दुर्गावती महाविद्यालय में 20 जनवरी को वृहद रोजगार मेला का आयोजन कलेक्टर श्री मिश्रा ने तैयारियों का लिया जायजा

मंडला, 15 जनवरी 2026

जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 20 जनवरी को रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंडला में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महाविद्यालय पहुँचकर व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने आयोजन स्थल पर युवाओं की सुविधा और मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को रजिस्ट्रेशन में कोई असुविधा न हो और उनके बैठने के लिए पर्याप्त स्थान हो। साक्षात्कार के लिए अलग कक्ष और उम्मीदवारों के लिए व्यवस्थित वेटिंग एरिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी, श्री अनूप नामदेव उपस्थित थे।

Related posts

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज

Reva India News

दत्तक ग्रहण के लिए एडवाईजरी

Reva India News

जिले में मिले 15 नए कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment