Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कौशल विकास के कार्यक्रमों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 24 दिसम्बर 2020

जिला कौशल समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रमों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। इस संबंध में संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर समग्र कार्ययोजना तैयार करें जिसमें सभी विभागों के महत्वपूर्ण घटकों को सम्मिलित किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, एलडीएम अमित केसरी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी विभाग कौशल विकास के तहत् विभागीय रूप से प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति का प्रयास करें। प्राचार्य आईटीआई को संबंधित विभागों से चर्चा कर प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार तथा जिला श्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के उद्योगों से प्राप्त रिक्त पदों के लिए मांग के आधार पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिले के लोगों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर ही उद्योगों को सब्सिडी प्रदान की जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारी समुचित कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होने तक लगातार फॉलोअप करें। सुनिश्चित किया जाए कि चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनी द्वारा समुचित सुविधाएं भी प्रदान की जाए। उन्होंने प्राचार्य आईटीआई सहित संबंधित अधिकारियों को जनवरी माह में पुनः रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक्सपोजर विजिट के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में स्टेट कॉर्डिनेटर संकल्प एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना राहुल अग्रवाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया।

Related posts

नगरपालिका ने मनाया कचरा अलग करो अमृत दिवस

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये

Reva India News

Leave a Comment