Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला उपजेल में लगाया गया टीबी एवं एचआईव्ही स्क्रीनिंग कैम्प

मण्डला 30 दिसम्बर 2020

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं ’टीबी हारेगा देश जीतेगा’ अभियान के तहत जिला उप जेल मण्डला में जेल कैदियों के टीबी एवं एचआईव्ही की स्क्रीनिंग हेतु कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों के बलगम के नमूने माईक्रोस्कोपी एवं सीबीनॉट जाँच हेतु एकत्रित किये गये। साथ ही उनकी एचआईव्ही व सुगर की जॉच भी की गई। उक्त स्कीनिंग कैम्प में स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय अधिकारी डॉ. जेपी चीचाम, जिला कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सिंह कुशवाह, जिला पीएमडीटी समन्वयक हिमांशू मेहरा, एसटीएस मुकुल तुमराम, एसटीएलएस आलोकरंजन अवधवाल, डीईओ दीपक तिवारी, लेब टेक्निीशियन चित्रांश वर्मा, एसटीआई काउंसलर राकेश मुराली, आउटरीच वर्कर बसंत पटेल व उपजेल से फार्मासिस्ट मनोज डोंगरे उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में बीमारियों की रोकथाम एवं जल शुद्धिकरण का अभियान जारी

Reva India News

डब्लू .सी .सी. मंडला एवं डी. आर. पी. बालाघाट ने जीता मैच!

Reva India News

*“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा छात्राओं को दी गई जागरूकता संबंधी जानकारी_*

Reva India News

Leave a Comment