Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहरी पथ विक्रेता योजना शहरी गरीबों के लिए वरदान – राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत् हितग्राहियों को हितलाभ वितरित

मण्डला 6 जनवरी 2021
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत् 2 लाख हितग्राहियों को ऋण वितरण पूर्ण होने पर नगरपालिका परिसर में भी हितग्राहियों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला श्री देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, भीष्म द्विवेदी, अनुराग चौरसिया, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से शहरी पथ विक्रेता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि शहरी पथ विक्रेता योजना शहरी गरीबों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीबों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को निरंतर बेहतर करने के लिए संकल्पित है एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत् है। उन्होंने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना का प्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन होने पर सभी को बधाई दी। विधायक मंडला श्री देवसिंह सैयाम ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान गरीबों के कल्याण के लिए संवेदनशील है और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि नगरपालिका केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए तत्पर है। इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ विधिवत रूप से बेटियों की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण वर्मा ने किया।

Related posts

पशुधन संजीवनी योजना

Reva India News

फिट इंडिया मूवमेंट साइकिल रैली का आयोजन हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक  

Reva India News

Leave a Comment