Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अखिल भारती मानव संगठन ने सौंपा ज्ञापन

1. श्रीमान् जिला दण्डाधिकारी महोदय, जिला मण्डला (म.प्र.) 2. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला मण्डला (म.प्र.)

ग्राम बिनैका में पुलिस चौकी बनाने तथा हाइवे पर हो रही घटनाओं पर रोक एवं शराब की बिक्री में रोक लगाने के संबंध में।

दिनांक 28.12.2020 को संगठन की आम जनता के साथ चर्चा और बैठक के दौरान जनमानस से निम्नानुसार शिकायत एवं मांग की है:-

ग्राम बिनैका एवं हाइवे पर हो रही आपराधिक घटनाओं में रोक लगाने के लिये पुलिस गस्त और ग्राम बिनैका में अस्थायी पुलिस चौकी की मांग की है, ग्राम बिनैका मण्डला से जुड़ा हुआ है अतः पुलिस चौकी आवश्यक हो गई है शराब विक्रय लूट-पाट आम बात हो गई है ।

अतः संगठन की मांग है कि जन भावना एवं आवश्यकता को देखते हुये ग्राम बिनैका में पुलिस चौकी की व्यवस्था करने का कष्ट करें । एवं ग्राम बिनैका और आसपास के क्षेत्र में गस्त की व्यवस्था करने का कष्ट करें ।

आवेदक गण

समस्त संगठन एवं ग्रामवासी

Related posts

जनजागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रातियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

कॉलेज चलो अभियान’ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय अंजनिया का छात्राओं ने भ्रमण किया

Reva India News

Leave a Comment