Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्यागी आश्रम में संत महात्माओं का सम्मान किया 1100 दीपदान 


मण्डला। सोमवार को त्यागी आश्रम मनोट में 1100 दीप दान का कार्यक्रम किया गया। इसी के साथ यहॉ पर जल-जंगल-जमीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं प्रवाहिनी समिति अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा ज्योतिषी द्वारा संत महात्माओ का सम्मान किया गया। साथ ही प्रवाहिनी समिति द्वारा 1100 दीपदान के साथ मॉ नर्मदा की महाआरती की गई एवं नर्मदा जन्मोउत्सव मनाया गया। प्रवाहिनी समिति श्रीमति पुष्पा ज्योतिषी ने बताया कि त्यागी आश्रम मनोट में चल रही नर्मदा महापुराण में दूर-दराज से लोग आ रहे हैं वहीं रविवार को विदेश से आए विदेशियों का भी सम्मान किया गया। वहीं पुराण वाचक यज्ञाचार्य धर्मागुरू पंडित नीलू महाराज ने कहा कि नर्मदा तट पर साक्षात देवाताओं का निवास रहता है मॉ नर्मदा पतित पावनी है वर्तमान समय में मॉ नर्मदा ही देश की एक ऐसी नदी है जो पूर्णत: निर्मल है मॉ आंचल निर्मल बनाने के लिए सभी को संगठित होकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने नर्मदा की महिमा को लेकर विस्तार से धर्मप्रेमियों को बताया। नर्मदा महापुराण का आयोजन मॉ नर्मदा की प्रेरणा एवं श्रीत्यागी महाराज पट्टी वाले बाबा के आर्शीवाद से प्रवाहिनी समिति के सौजन्य से श्रीमद् नर्मदा महापुराण किया जा रहा है।

 

Related posts

मंडला पुलिस का एक्शन: नो एंट्री के उल्लंघन पर 3 ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Reva India News

सीवरेज लाइन और रोड मरम्मत का कार्य 1 सप्ताह में पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने प्रातः कालीन भ्रमण में दिए सख्त निर्देश

Reva India News

स्थानीय परिवाद समिति के पुर्नगठन के नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित 7 दिवसों के मध्य आवेदन पत्र कार्यालय महिला एवं बाल विकास में जमा करें

Reva India News

Leave a Comment